Monday, March 16, 2026

आधार कार्ड से बनी सिम दूसरे को बेच कर धोखाधड़ी

दुर्ग: न्यूज़ 36 : छतरी लगाकर सिम बेचने वाले एक व्यक्ति ने प्रार्थी के आधार कार्ड से लाइव फोटो और बायोमेट्रिक लेने के बाद उक्त सिम को किसी अन्य व्यक्ति को बेच कर धोखाधड़ी की। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी स्कूल चौक ग्राम हनोदा निवासी राजेश सपहा ने 8 मार्च 2024 में ग्राम हनोदा में सिम बेचने वाले के पास गया हुआ था। वह छतरी लगाकर सिम बेच रहा था। उस व्यक्ति ने प्रार्थी के आधार कार्ड से लाइव फोटो व बायोमेट्रिक लेकर प्रार्थी के नाम से सिम जारी की। इसके बाद प्रार्थी को बिना जानकारी दिए अन्य व्यक्ति को वह सिम बेचकर धोखाधड़ी किया। आरोपी ने प्रोसेस ठीक से नहीं हुआ है कहकर दो बार लाइव फोटो लिया और दो बार बायोमेट्रिक में अंगूठा लगवाया। बाद में प्रार्थी को पता चला कि उसके आधार कार्ड और फोटो का उपयोग करके एयरटेल कंपनी का सिम जारी हुआ है जबकि वह नंबर का सिम उसने नहीं खरीदा था। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news