Sunday, September 27, 2026

दुर्गा पंडाल विवाद में युवक पर पिकअप चढ़ाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : जामुल : न्यूज़ 36 : ढांचा भवन दुर्गा पंडाल के पास जन्मदिन के विवाद में युवक को पिकअप से कुचलकर मारने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
25 सितंबर रात 11:30 बजे अंकित सिंह का जन्मदिन था। पिकअप CG 07 DC 6706 में आए गोपी से विवाद हुआ। आरोपी ने तेज रफ्तार में पिकअप अंकित पर चढ़ा दी और फरार हो गया। अस्पताल में अंकित को मृत घोषित किया गया।
थाना जामुल पुलिस ने केस 715/2026 धारा 105, 110, 103(1), 3(5) BNS और 184 MV Act में दर्ज कर 4 को गिरफ्तार किया जिनके नाम :
1. गुरप्रीत उर्फ गोपी (23) ढांचा भवन
2. गुरप्रीत उर्फ गगन (24) कैलाश नगर भिलाई
3. मिलिंद साहू (21) नंदिनी रोड
4. शुभम शर्मा (21) गोकुल नगर इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और पिकअप को भी जप्त, की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news