Monday, March 16, 2026

जीई फाउंडेशन दे रहा “पोषण पखवाड़ा” में विशिष्ट भागीदारी

आंगनबाड़ी में दिया सुपोषण का मंत्र,पौष्टिक आहार सेवन की शपथ ली लोगों ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : समाजसेवी संगठन गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित “पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम में विशिष्ट भागीदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग भिलाई-1 परियोजना खुर्सीपार जोन-3 सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सीपार क्रमांक-1 में 9 वें दिन हमर स्वस्थ लइका (सी-मैम) प्रबंधन मॉड्यूल के साथ कुपोषण प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा रखी गई। इस दौरान जीई फाउंडेशन की ओर से उपस्थित लोगों को कुपोषण के विरुद्ध संकल्पित रहने शपथ दिलाई गई, वहीं जरूरतमंदों को सुपोषण सामग्री बांटी गई।


जीई फाउंडेशन की टीम ने यहां 30 मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर एवं न्यूट्रेला वितरित किया। फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) से समन्वय स्थापित करते हुए गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं साथ ही कुपोषित बच्चों में खान पान की सही आदतों व स्थानीय खाद्य पदार्थों की महत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं जीई फाउंडेशन की डॉ. ज्योति पिल्लई ने उपस्थित लोगों को कुपोषण के विरुद्ध पौष्टिक एवं संतुलित आहार के सेवन के संबंध में शपथ दिलवाई।
आँगनबाड़ी सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) कंचन महतो ने नवजात शिशु के जीवन के शुरूआती एक हजार दिनों में देखभाल को लेकर उपस्थित लोगों को जानकारी दी। उन्होंने पालकों से स्वस्थ जीवन शैली-स्वच्छता,पौष्टिक आहार, व्यायाम को अपने परिवार के बीच प्रोत्साहित करने कहा। इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका जगदंबा, पूजा, नमिता, पुष्पा साहू, कार्यकर्ताओं में पुष्पा छाबड़ा,संतोषी निर्मलकर,माधवी देवी,संजू कश्यप,संजू कुमारी, सोमा चौरसिया, अनीता, संतोषी, कंचन, सुजाता वैद्य और लक्ष्मी ब्राह्मणकर के साथ जीई फाउंडेशन से प्रकाश देशमुख व अजीत सिंह भी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news