Sunday, September 27, 2026

सर्ववर्गीय हैयह क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं मिलन समारोह कल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हैयह समाज का वार्षिक मिलन समारोह एवं युवक – युवती परिचय सम्मेलन कल 23 फरवरी रविवार को महाराष्ट्र मंडल भवन मालवीय नगर दुर्ग में सुबह 10 बजे से रखा गया है। समारोह को मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया जाएगा,जिसमें वरिष्ठ नागरिक को एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा एवं वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया जाएगा साथ में हल्दी कुमकुम का भी कार्यक्रम रखा गया है, समाज के अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news