रायपुर : न्यूज़ 36 : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) जेल से रिहा हो गए हैं। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कल जमानत दे दी थी, जिसके बाद अब उन्हें रायपुर के सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। विधायक देवेन्द्र यादव 7 महीने 4 दिन जेल में रहने के बाद अब बाहर आ गए हैं। सेन्ट्रल जेल के बाहर विधायक देवेंद्र यादव के परिवार वाले भी मौजूद थे। वहीं उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी,समर्थक फूल माला मिठाई लेकर पहुंचे थे। वहीं जेल के बाहर आते ही समर्थक जमकर आतिशबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेल के बाहर जबरदस्त बैरिगेटिंग की है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई ने जमानत ली है। देवेंद्र यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है।
