Monday, March 16, 2026

अतिक्रमण करने वालों पर होगी करवाई,सड़क पर अतिक्रमण शिकायत के बाद प्रशासन जागा

,,जनदर्शन में शिकायत के बाद निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश,,

भिलाई : न्यूज 36 : जनदर्शन के दौरान कलेक्टर से शिकायत के बाद दुर्ग नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। 20 फीट सड़क को पहले कब्जा कर खाली करवाने वाले सुभाष शर्मा ने हीं उसमें कब्जा शुरू कर दिया था। इस मामले में कलेक्टर से शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मौके का जायजा लिया है। अब निगम की टीम इस कब्जे को 13 फरवरी को हटाने जाएगी।

,, निगम की टीम मौके पर गई तो उनके मिला यह,,

निगम अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 15 सिकोला भाठा मधुर राइस मिल ऋषभ पेट्रोल पंप के पास धमधा नाका, दुर्ग में सुभाष शर्मा द्वारा सार्वजनिक 20 फीट रोड की भूमि पर कालम डालकर कमरा का निर्माण कर रहा था। जिससे सार्वजनिक भूमि बाधित हो रही थी। इसके सम्बंध अनावेदक को उक्त निर्माण कार्य बंद करने और निर्माण अनुमति व भूस्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने 10 फरवरी को नोटिस दी गई थी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी निर्माण कार्य बन्द न करते हुए लगातार उस रोड पर निर्माण किया जा रहा था। प्रस्तुत नोटिस का जवाब संतोषजनक व दस्तावेज भी नहीं था। मौके पर प्रथम दृष्टिया कब्जा पाया है।
कब्जा को किया जाएगा बेदखल
नगर निगम दुर्ग के आयुक्त ने आदेश दिया है कि वार्ड 15 सिकोला भाटा मधु राइस मिल ऋषभ फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास धमधा नाका में सुभाष शर्मा के किए गए अतिक्रमण को 13 फरवरी को तत्काल हटाया जाए और 20 फीट सड़क पर अवैध निर्माण किया जा रहा है इसके खिलाफ कार्रवाई करने आदेश जारी किया गया है।

करोड़ों की जमीन पर शुभाष शर्मा द्वारा किया जा रहा था कब्जा

आदर्श आचार संहिता के दौरान कब्जा का खेल शुरू किया गया था। निगम चुनाव तक समय रहते मीराबाई कोरे ने शिकायत कर दिया । इस वजह से सड़क पर हो रहे कब्जे की सूचना निगम तक पहुंच गई तब निगम ने एक नोटिस सड़क पर कब्जा करने वाले सुभाष शर्मा को भेज दिया। नोटिस का जब असर नहीं हुआ तब निगम ने बेदखली कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news