बापू को किया नमन, शिविर में करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
भिलाई : न्यूज़ 36 :सामाजिक संगठन लीनेस क्लब भिलाई ने शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को विविध आयोजन किए। सुबह क्लब की सदस्यों ने महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रेसिडेंट रीटा कुखरानिया, सेक्रेटरी माला पोपली, कार्यकारिणी सदस्य जय त्रिवेदी, कल्पना श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, पूनम, आहूजा अरुण लिंगला, सुषमा गुप्ता, मंजू तिवारी और मनोरमानंद सहित तमाम सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के लिए बलिदान देने वाले तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने बापू के आदर्शों को याद किया और बापू के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए।
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में लीनेस क्लब ने अपनी स्थाई गतिविधि के अंतर्गत नि:शुल्क मधुमेह व रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन भिलाई तीन में डॉ. संतोष मिश्रा की क्लिनिक में किया। क्लब ने इस सुविधा के लिए डॉ. संतोष मिश्रा का आभार जताया। इस दौरान प्रेसिडेंट रीटा कुखरानिया, सेक्रेटरी माला पोपली और सदस्यगण कल्पना, श्रीवास्तव पूनम आहूजा और अरूणा लिंगला मुख्य रूप से उपस्थित थी।
