भिलाई : न्यूज़ 36 : 76 वें गणतंत्र दिवस के मुबारक मौके पर गौसिया मस्जिद कैंप-1 के सदर मुकीम बेग ने मस्जिद कमेटी व मोहल्ले वासियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। महुआ चौक पर सर्व धर्म के लोगों के साथ हाजी एम एच सिद्दीकी, इंजीनियर साहब,सरदार मंगल सिंघ, हैप्पी सिंघ मिर्जा अनवर बेग, मुन्ना खान, मेराज खान, शराफत, सोनू,शंकर,विद्दी चंद, बच्चो एवं मोहल्ले के लोगो ने राष्ट्रीय गीत के बाद सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा नगमा गाया एवं मिठाई बिस्कुट चॉकलेट बांट कर एक दूसरे को बधाई दी गई।
