Sunday, March 15, 2026

अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने सेक्टर-7 में आनंद मेला लगाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने सेक्टर-7 मार्केट के सामने मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद आनंद मेले के आयोजन किया। इसका उद्घाटन स्थानीय पार्षद व महापौर परिषद सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने किया। मेले का उद्देश्य महिलाओं द्वारा लघु उद्योग को बढ़ावा देना था। जिसमें सभी समाज की महिलाओं ने परिधान, फूड आइटम और मनोरंजक गेम्स के स्टॉल लगाए गए थे। अल मदद सोसाइटी की अध्यक्ष अंजुम अली और सचिव कौसर खान के साथ पूरी टीम ने आनंद मेला को सफल बनाने में विशिष्ट योगदान दिया। वहीं अल्पसंख्यक समिति से अमन खान और फ़राज़ आदि की भागीदारी रही। देर शाम तक लोगों ने इस आनंद मेले का लुत्फ उठाया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news