भिलाई : न्यूज़ 36 : गणतंत्र दिवस समारोह में झिरिया पारा श्रमिक बस्ती में प्रेरणा धाबर्डे ने तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने उपस्थित जनमानस को संविधान में मिले अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी । झंडा फहराने के पूर्व महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती और अगरबत्ती प्रज्वलित की गई।
।
श्रमिक बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए डॉ आंबेडकर सामुदायिक भवन झिरिया पारा को एक ऑटोमेटिक ब्लड प्रेशर तथा वजन जांच करने की मशीन प्रदान की गई। उपस्थित लोगों ने तुरंत ही अपना ब्लड प्रेशर और वजन चेक किया और इस जनउपयोगी उपकरण को दान देने हेतु साधुवाद दिया। डॉ अंबेडकर सामुदायिक भवन झिरिया पारा में आने वाले सभी सुविधा का लाभ ले सकते हैं। महिलाओं और बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
