भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इन मरीजों को हृदय रोग उपचार के लिए जिले से कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश बक्शी इनका नाम चिकित्सा में उच्चतम मानक और समर्पण के रूप में लिया जाता है। अब वह अपनी सेवाएं आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रदान करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से अस्पताल में हृदय रोग के इलाज को नई दिशा मिलेगी, और मरीजों को बेहतर से बेहतर एवं अच्छी सुविधा मिल सकेंगी। सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली तथा मेदांता द मेडिसिटी गुड़गांव में एसोसिएट कंसलटेंट रह चुके डॉक्टर आकाश बख्शी की 10 वर्षों से अधिक के अनुभव यात्रा में हृदय रोग उपचार, सर्जरी और जटिल प्रक्रिया में उनका कोई सानी नहीं है। डॉक्टर आकाश बक्शी को 5000 से अधिक मरीजों का एंजियोग्राफी 2000 से अधिक एनजीयोप्लास्टि, 600 से अधिक पेसमेकर प्रत्यारोपण का अनुभव है। अस्पताल में अब 24 घंटे एंजियोप्लास्टी होगी। डॉ.आकाश बक्शी की सेवाएं अस्पताल के लिये अमूल्य सम्पति है। जो मरीज हृदय रोग से पीड़ित हैं ,उसका लाभ वो आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी में ले सकते हैं।
