Sunday, March 15, 2026

जनादेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,प्रेषित किया दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सुशासन से समृद्धि के एक वर्ष होने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा आज ही के दिन पिछले वर्ष 03 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।

आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी विष्णु देव सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news