Sunday, March 15, 2026

चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज 36 :धमधा नाका बोगदा पुल आरोग्यम हॉस्पिटल जाने वाले रोड के किनारे आम जगह पर हाथ में धारदार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी हाथ में धारदार बटन चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शैलेंद्र पांडे उर्फ़ चिंटू पिता राधे कृष्णा पांडे 24 वर्ष निवासी मिलन चौक तितुरडीह को पकड़ा। उसके पास से लोहे का चाकू जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news