भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नेहरू नगर स्थित 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में 800 एमएम डाया के वाल्व खराब हो गए हैं। निगम प्रशासन ने कहा है कि वाल्व संधारण के लिए शटडाउन लिए जाने की आवश्यकता है। वाल्व संधारण में लगभग 8 से 10 घंटे लगने की संभावना है। लिहाज़ा 26 नवंबर को भिलाई व रिसाली को पानी नहीं मिल पाएगा। जल कार्य विभाग भिलाई निगम के अधिकारियों ने बताया कि शटडाउन 25 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लिया जाना है। इस दौरान 26 नवंबर को नगर पालिका निगम भिलाई के नेहरू नगर स्थित नगर खम्हरिया, स्लॉटर हाउस फरीदनगर व नगर पालिका निगम रिसाली के रुआबान्धा,मरोदा,रिसाली में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। भिलाई निगम प्रशासन ने भिलाई रिसाली क्षेत्र के निवासियों से अपील की है, कि शटडाउन के 1 दिन पूर्व अपने घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में भरकर रखें जिससे समस्या ना हो संधारण कार्य पूरा हो जाने उपरांत पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू की जाएगी।
