Sunday, March 15, 2026

प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू पत्थर एवं हाथ मुक्के से वार कर प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को मोहननगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी लक्की चौहान, भोला एवं दीपक मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उकेश्वर खरे फरार है। जानकारी के मुताबिक आदित्य सामल 27 वर्ष पिता भोलानाथ सामल निवासी कर्मचारी नगर 20 नवंबर की रात 11:30 बजे रामनगर उरला फाटक के पास से रसमड़ा फैक्ट्री में हेल्पर का काम करने के बाद अपने घर जा रहा था। नहर के पास उसकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर आदित्य सामल नहर के किनारे अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर दिया और पैदल ही वह रामनगर रेलवे फाटक उरला के पास पहुंचा। वहां पर आरोपी लक्की चौहान, भोला, दीपक मेश्राम तथा नान्हू उर्फ उकेश्वर खरे उसे मिले। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करने के बाद चाकू, पत्थर आदि से प्रार्थी पर प्राण घातक हमला कर दिया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news