Sunday, March 15, 2026

अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से शराब बेचने के लिए शराब का परिवहन करते हुए आरोपी को नेवई पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से 39 पौवा देसी मसाला शराब, सुजुकी एक्सेस स्कूटी जब्त की गई है। नेवई पुलिस के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुजुकी एक्सेस स्कूटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 की डिक्की में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री के लिए टंकी मरोदा से उतई की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टंकी मरोदा नेवई से उतई मेंन रोड पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। आरोपी के कब्जे से स्कूटी की डिक्की में रखे 39 नग देसी मसाला शराब को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news