Sunday, March 15, 2026

सट्टा पट्टी लिखते आरोपी पकड़ाया, सट्टा पट्टी व रकम बरामद

भिलाई : न्यूज 36 : सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को पकड़ने में नेवई पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह गौतम के पास से सट्टा पट्टी एवं 3130 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू 33 वर्ष निवासी टंकी मरोदा गणेश चौक वार्ड नंबर 13 टंकी मरोदा क्षेत्र में बाबा टी स्टाल के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी जितेंद्र सिंह को पकड़ा। उसके पास से दो नग सट्टा पट्टी एवं 3130 रुपए बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news