Sunday, March 15, 2026

अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रंजीत कुमार आशा नगर थाना मोहन नगर निवासी है और कॉन्ट्रैक्ट ठेकेदारी का काम करता है। 18 नवम्बर को अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीबी 3183 को इंदिरा मार्केट में बॉम्बे ड्रेसेस के सामने सुबह लगभग 10:30 बजे खड़ी कर सब्जी खरीदने इंदिरा मार्केट गया हुआ था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गये मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी थालेंद्र ध्रुव निवासी भैंस मुडा धरसीवा रायपुर ने कुम्हारी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिताजी भरत लाल ध्रुव के नाम पर हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एनके 7530 है जिसमें वह आना-जाना करता है। 13 नवंबर को सुबह वह अपने गांव भैंस मुडा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम अकोला आया हुआ था। अकोला नाला डैम के पास रोड पर पुलिया निर्माण स्थल पर रहने के लिए झोपड़ी शेड बना हुआ है, वहीं रुक कर वह काम करता था। वह 13 नवंबर की शाम को कार्यस्थल अकोला पहुंचा और रात 8:00 बजे खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह उठकर देखा तो उसकी नाला डैम के पास रोड पुल निर्माण स्थल से मोटरसाइकिल लापता थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news