Sunday, March 15, 2026

संपत्ति विवाद को लेकर मां के साथ पुत्र ने की मारपीट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बड़े पुत्र के साथ हुए विवाद में आरोपी पुत्र ने अपने मां के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे मां को चोंटे आई। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 ,351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता श्रीमती देवकी जैन होटल जायका के बाजू आमदी मंदिर वार्ड नंबर 24 की निवासी है। घर, मकान व संपत्ति देवकी जैन के नाम पर ही है। पीड़िता बड़े पुत्र सचिन जैन के साथ रहती है। संपत्ति की बात पर विवाद होने पर सचिन जैन ने देवकी जैन से कहा कि घर से निकल जाओ और अपने हिसाब से जीवन यापन करो। 19 नवंबर को 8:00 बजे जब पीड़िता घर पर थी तब संपत्ति की बात को लेकर सचिन जैन ने अपनी मां से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।पीड़िता ने अपने छोटे पुत्र सावन जैन के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news