Sunday, March 15, 2026

2 वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : चाकू से वार कर प्राण घातक हमला करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर 2022 को प्रार्थी प्रियांशु चौवरिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर 2022 की रात को शिवपारा में 18 एकड़ मैदान के पास अपने साथी अर्जुन के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान आरोपी फनेश्वर पटेल उर्फ पिंटू निवासी वार्ड 34 शिव पारा वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने धारदार चाकू से प्रार्थी पर वार कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि वह घर पर आया हुआ है‌ घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी फनेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news