Monday, March 16, 2026

आरोपी ने प्रार्थी पर किया हसिया से वार, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छेड़छाड़ की बात को लेकर आरोपी ने प्रार्थी पर हसिया से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109, 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। पदमनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी ऋषभ यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम कोढ़िया निवासी है और डीजे में लाइटिंग ऑपरेटिंग का कार्य करता है। 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त राज, लकी और ईशांत के साथ कोढ़िया से बोरसी अपने दोस्त दीपक साहू के घर सारफी लाइट लेने के लिए आया हुआ था। शाम लगभग 7:30 बजे वे लोग बोरसी शीतला तालाब के पास अजय किराना दुकान के सामने खड़े थे, उसी समय बोरसी निवासी खिलेश्वर उर्फ खिल्लू साहू अपने हाथ में हसिया लेकर आया और प्रार्थी को देखते ही गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम मेरी बहन को छेड़ते हो, आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी ने हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर हसिया से वार कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर में चोटें आई। प्रार्थी के दोस्तों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news