Monday, March 16, 2026

उप निरीक्षक जितेंद्र की निरीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति, IG ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा सामान्य शाखा संवर्ग, पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक (अ) से निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई। इस सूची के आधार पर जितेन्द्र कुमार सुखदेवे, कार्यालय पु.म.नि. दुर्ग रेंज, को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदस्थ किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (IPS) ने जितेन्द्र कुमार सुखदेवे को पदोन्नति प्रदान की और उनके उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कार्यालय पु.म.नि. दुर्ग रेंज से डीएसपी पनिक राम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक (अ) शफ़ीख खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news