Saturday, September 26, 2026

आत्मानंद स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षकगणों को दी गई भावभीनी विदाई

सराहा गया सेवानिवृत्त शिक्षकों का समाज के प्रति योगदान

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड भिलाई में सुदीर्घ सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य दीप्ति तिवारी, शिक्षकगणों और शाला परिवार के समस्त सदस्यों ने इन सेवानिवृत शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं दी।


इन सेवानिवृत्त शिक्षकों में कंचन लता घई, मिनाली देशपांडे, अंगेश्वर देशकर, और एयू खान को भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य श्रीमती तिवारी के साथ शिक्षकगणों रूबी जॉनसन, हरेंद्र तोमर, ए दिल्लीवार और निधि पटेल ने सभी सेवानिवृत शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सेवानिवृत हुए शिक्षकगणों ने अपना सेवाकाल याद किया तथा सम्मान के लिए आभार जताया। इस दौरान बीके दास, जेके शुक्ला, डीडी वर्मा, विनय चंद्राकर, आडिल, रिंकू चक्रवर्ती, ललिता सिंह, माया वाहने, ऋतु वर्मा, प्रीत कौर, प्रेम लता बघेल, लीना देवांगन, पी देशमुख, यशोदा साहू, उषा रानी वर्मा और रेखा जनबंधु के साथ छात्र-छात्राओं ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news