Monday, March 16, 2026

उर्स पाक में सजी मुशायरे की बज़्म

दुर्ग : न्यूज 36 : इमामुल मोहब्बत ताजुल औलिया हजरत ख्वाजा जलालुद्दीन खिज्र रूमी हसन अलैर्हिरहमां दरे मुर्शिद नगर केलाबाड़ी दुर्ग में 46वें उर्स पाक पर पहले दिन तरही मुशायरे की महफिल सजाई गई। जिसमें हिंदुस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आये हुए तमाम शायरों ने तरही नाअत पाक और तरही मिसरे पर मनकबत शरीफ पेश किए। इस मुशायरे की सदारत उस्ताद शायर अब्दुल रशीद अरशद जबलपुरी ने और निजामत सुखनवर हुसैन सुखनवर रायपुरी ने की। इस महफिल को तरतीब से सजाने संवारने का काम सूफी युसूफ ने बखूबी अंजाम दिया।
इस बज्म़ में सूफी नवेद रूमी सअदी, नवेद रज़ा दुर्गवी, अलोक कुमार नारंग, रियाजुद्दीन रूमवी (बाबू भाई) मौदहा उ.प्र., अजीम अयाज दुर्ग ,अरशद जबलपुरी, रामेश्वर शर्मा रायपुर, इरफानुद्दीन इरफान धरसींवा, मौलाना गफूर दुर्ग, एजाज़ बशर भिलाई , डाँ.नौशाद अहमद सिद्दीकी चरौदा भिलाई, सूफी बदरूद्दीन सफवी रायपुर, हाजी रियाज खान गौहर भिलाई, हुसैन रायपुरी और दिगर शायरों ने अपने कलाम पेश किए। उर्स पाक में 18 से 22 अक्टूबर तक कई आयोजन हो रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news