Monday, March 16, 2026

चोर ने आरक्षक के घर की चोरी, मामले की जांच मे जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज 36 : शनिवार की देर रात दो चोर ने एक आरक्षक के घर में घुसकर परिवार वालों को डरा धमका कर सोने चांदी के गहने एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। पदमनाभपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक कौशल सिन्हा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की रात्रि गश्त मे ड्यूटी लगी हुई थी। रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात लगभग 1:15 बजे घर के अंदर अलमारी खोलने की आवाज आई तब वह नींद से जागकर देखी तो एक आरोपी दरवाजा खोलकर लॉकर को तोड़ रहा था। उसने सोने चांदी के गहने एवं पर्स को अपने पास रख लिया था। जब पीड़िता को चोर ने देखा तो उसे चाकू दिखाकर डराया और नुकसान पहुचाने की धमकी दी इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी जाग गए थे। दूसरा आरोपी भी वहां पहुंचा। मौका पाकर महिला घर के बरामदे में आ गई और जोर-जोर से चोर चोर कर आवाज़ लगाई। इस दौरान दोनों आरोपी नगदी रकम सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले।

इन सामानों की हुई चोरी

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने सोने का गुलबंद, सोने का कान का टॉप्स, सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, 12 नग सोने का गेहूं दाना, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, चार सोने की फुल्ली, एक जोड़ी सोने की बाली, एक छोटा लॉकेट, पायल, चांदी का कड़ा, दो सोने की अंगूठी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित नगदी रकम की चोरी कर लिए।

पदमानाभपुर थाना टीम साथ ही क्राइम की टीम इस मामले की जांच कर रही है, आस पास के cctv फुटेज भी खांगाले जा रहे है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news