Monday, March 16, 2026

शस्त्र शोभायात्रा आज,जुटेगा बजरंग दल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने आज 20 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे शहीद चौक (ग्रीन चौक) में शस्त्र पूजन का आयोजन किया है। शस्त्र पूजन उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो स्टेशन रोड स्थित ग्रीन चौक से अग्रसेन चौक हरनाबांधा, पोलसायपारा चौक, फरिश्ता कांपलेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पटेल चौक पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें बजरंगी विभिन्न शास्त्रों से लैस होंगे। वहीं घोड़े बग्गी व धूमाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा व हिंदुत्व शौर्य जागरण है। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बजरंग दल द्वारा विजयदशमी के उपलक्ष पर 20 वर्षों से निरंतर यह आयोजन किया जा रहा है। शस्त्र पूजन व शोभा यात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सनातनियों के शामिल होने की संभावना है। इसके चलते बजरंगियों ने आयोजन की भव्य तैयारी की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news