Monday, March 16, 2026

गले पर कटर टिकाकर लूटा था मोबाइल

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के गौतम नगर की घटना दोनों आरोपी भेजे गए जेल

भिलाई न्यूज़ 36 : खुर्सीपार के गौतम नगर में उदय कुमार निषाद के गले पर कटर टिकाकर मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों रवि विश्वकर्मा उर्फ खिलु और रोशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे लूट का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कटर जप्त किया गया है। दोनों के खिलाफ लूट की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया, पुलिस ने बताया कि गौतम नगर खुर्सीपार निवासी शिकायतकर्ता उदय शुक्रवार की रात को घर के पास की दुकान से दूध लेने के लिए जा रहा था, तभी गौतम नगर में रहने वाले दोनों 19 वर्षीय आरोपी रवि और रोशन ने रास्ते में रोका।कटर निकाल कर पीड़ित के गले पर टिका कर उसे रूपयों की मांग करने लगे। इसके बाद उसका मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए पीड़ित ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news