Monday, March 16, 2026

महिला की पिटाई मामला पुरानी रंजिश का ,जुर्म दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : गाली गलौज करने से मना करने पर गुस्साए आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115( 2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता राजीव नगर शिव नगर निवासी है। वह रोजी मजदूरी का काम करती है। जब वह काम पर जा रही थी उसी समय राजीव नगर चौक शिव मंदिर के पास आरोपी राजा देवदास आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थिया ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की । इससे पीड़िता को चोटे आई,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news