Monday, March 16, 2026

अवैध गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध शराब की बिक्री करते हुए नगपुरा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन पेटी अवैध गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34( 2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि साईं मंदिर के पीछे आंवला बगीचा नगपुरा के पास शराब बिक्री करने के उद्देश्य से एक युवक खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी अजय टंडन 33 वर्ष निवासी ग्राम नगपुरा को पकड़ा। उसके पास से तीन कार्टून डिब्बे जिसमें कुल 150 पौव्वा गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब रखी हुई थी उसे जप्त किया। शराब रखने के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से कुल 19,500 रुपए कीमत की शराब एवं 510 रुपए नगदी रकम जब्त की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news