भिलाई : न्यूज़ 36 : भाजपा सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक राकेश सेन अब छत्तीसगढ़ में टॉप पर है अब तक वे लगभग 25,000 से अधिक सदस्य बना चुके हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश के भाजपा विधायकों में वे शीर्ष पर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों के विधायकों ने सराहा है। बता दें कि भिलाई जिला संगठन में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। कुल 622 बूथ है। इस आधार पर लगभग 1,25,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है। जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10,000 सदस्य बनाने और सांसद के लिए यह लक्ष्य 20,000 का है। रिकेश सेन अकेले अब तक 25 हजार 151 सदस्य बन चुके हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के विधायकों को सदस्यता अभियान ने 10000 के लक्ष्य की अब तक वैशाली नगर विधायक, कुरूद विधायक, अजय चंद्राकर, राजीम विधायक रोहित साहू और नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल ही पार कर पाए हैं। जबकि नारायणपुर विधायक केदार कश्यप, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े, पंडरिया भावना द्वारा 10,000 लक्ष्य के नजदीक है।
