दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग सब्जी मंडी एवं घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। प्रार्थीयों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 58 उरला निवासी चित्रेण कुमार की ग्राम चिखली में डेली नीड्स की दुकान है। 25 सितंबर की सुबह सवा सात बजे वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो (सी जी 07 बीके 5383) को धमधा नाका स्थित सब्जी मंडी के बाहर लॉक करके खड़ी कर दिया था और सब्जी खरीदने मार्केट के भीतर गया हुआ था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इसी तरह पुराने थाना के पीछे वार्ड नंबर 30 निवासी राजकुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 सितंबर की रात लगभग 11:00 बजे उसने अपने घर के सामने होंडा एक्टिवा क्रमांक (सीजी 07 एल जेड 7700 ) को खड़ी किया था। सुबह देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी। उक्त वाहन प्रार्थी की पत्नी रुचि तिवारी के नाम से रजिस्टर्ड है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
