Monday, March 16, 2026

घायल मिले व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : घायल अवस्था में पड़े मिले एक व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पदमनाभपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोटिया चौक के पास रोड के किनारे आकाश गजभिए उर्फ अंशु 38 वर्ष पिता केदार गजभिए निवासी पोटिया कला घायल अवस्था में गुरुवार की शाम को पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आकाश के गले, सिर आदि में चोटे थी। पुलिस ने बताया कि आकाश ई रिक्शा चलाता था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news