भिलाई : न्यूज़ 36 : बीते 3 अगस्त को स्मृति नगर में विनय यादव के घर चोरी हुई थी। अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी वह हीरे के जेवरात सहित नगदी रकम 43000 रूपये कुल 21 लाख पार कर दिए थे। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बीएनएस की धारा 331, (3), 305( ए), 112-3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में अंतरराज्ययी चोर गिरोह के सदस्य फैजान मलिक को पकड़ा। फैजान व उसके साथियों के खिलाफ कई राज्यों में अपराध दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया साइबर पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में लिंक मोबाइल नंबर का लोकेशन लिया, इसके आधार पर आरोपी को बाफना टोल प्लाजा के पास बाईपास रोड पर संदिग्ध हालत में घूमते पाया। आरोपी फैजान मलिक को पुलिस ने हिरासत में लिया पूछताछ में उसने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दिल शेर अली, अरमान मलिक और फरार मुख्य आरोपी फहीम उर्फ फहीम की खाला रुखसाना के साथ योजना बनाकर विनय यादव के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी फैजान मालिक से घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सयू वी 500, एचआर 29 एएन 5749 और तीन मोबाइल जप्त किया गया है।
