Tuesday, March 17, 2026

अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर का आगाज आज से

भिलाई: न्यूज़ : अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा पहली बार अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर का शुभारंभ आज सोमवार से हो रहा है इसका शुभारंभ छसब प्रथम वाहिनी मैदान में सोमवार शाम को 4:30 होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा भी शामिल होंगे। बता दें कि 23 से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता की मेजबानी दुर्ग पुलिस कर रही है। स्पर्धा में वेट लिफ्टिंग, योग व पावर लिफ्टिंग जैसे खेल होंगे। इसमें विभिन्न राज्यों के केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की 33 टीम में भाग लेंगी,जिसमें कोच सहित 1500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें 450 महिला प्रतिभागी भी होगी। हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग प्रदेशों के खिलाड़ी और कोच दुर्ग पहुंच चुके हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग स्थान पर ठहराया गया है। वहीं जयंती स्टेडियम मैदान में सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। सेक्टर 6 स्थित जैन भवन में पावर लिफ्टिंग और अग्रसेन भवन में योगा प्रतियोगिता होगी। वही महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 में वेट लिफ्टिंग के खेल होंगे। कल प्रतिभागियों के बीच 312 मेडल के लिए प्रतियोगिता होगी महिला व पुरुष वर्ग में वेट लिफ्टिंग के 10-10 इवेंट वेट लिफ्टिंग के 8-8 इवेंट और योग के 5-5 इवेंट होंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news