भिलाई : न्यूज़ 36 : आमदी नगर हुडको की हजरत बिलाल मस्जिद अहले सुन्नत वल जमाअत में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। मस्जिद कमेटी के सदर शाहिद अहमद रज्जन ने बताया कि कमेटी ने सभी सदस्यों के लिए हर रविवार को मस्जिद पहुंच कर सफाई अभियान में भाग लेने का नियम बनाया गया है।

इस अभियान में रविवार को सचिव नईमुद्दीन,कोषाध्यक्ष अब्दुल हक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल जिलानी शाहिद,सदस्य हाशिम खान, अब्दुल रब्बानी, मोहम्मद अकरम,आसिफ, मोहम्मद जावेद और रियाज खान सहित सभी सदस्य मौजूद थे। सभी ने मस्जिद परिसर व आसपास सफाई अभियान चलाया।
