भिलाई : न्यूज़ 36 : सामाजिक संस्थान गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से अंचल के दिव्यांग बच्चों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करने ‘अभिव्यक्ति की उड़ान’ का वार्षिक आयोजन रविवार 29 सितंबर को कला मंदिर, सिविक सेंटर में शाम 4 बजे से रखा गया है।
जीई फाउंडेशन की ओर से प्रदीप पिल्लई ने बताया कि जिसमें अब तक विभिन्न जिलों के 12 विशेष स्कूलों ने अपनी सहभागिता हेतु सहमति दे दी है। आयोजन में प्रस्तुति के लिए दिव्यांग बच्चों के अन्य स्कूल भी शामिल होंगे। प्रदीप पिल्लई ने बताया कि आयोजन में ऐसे दिव्यांग बच्चे भी भाग ले सकते हैं जो विशेष स्कूल नहीं जा रहे हों और घर में हों या फिर सामान्य स्कूलों में भी पढ़ रहे हों। उन्होंने ऐसे बच्चों के पालको से अपील की है कि इन्हें अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने ‘अभिव्यक्ति की उड़ान’ में भागीदारी के लिए जरूर लेकर आएं। हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ शासन, दुर्ग जिला प्रशासन, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल सहित विभिन्न संस्थानों की इस आयोजन में भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी अंतिम स्तर पर चल रही है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
