Sunday, September 27, 2026

भाजपा सांसद कंगना रानोत की फिल्म इमरजेंसी का सिख समाज मे विरोध

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हिमाचल की मंडी सीट से एक्ट्रेस भाजपा सांसद कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी का दुर्ग जिले के सिख समाज के लोगों ने विरोध किया है। कंगना की ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाई गई इमरजेंसी पर बनाई गई है। जिसमें सिखों को खालिस्तानी बताया गया है। ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी है। इसको लेकर दुर्ग जिले के सिख समाज के लोग आज करके पहुंचकर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है।वहीं सिख समाज के लोगों ने पुरजोर तरीके से कंगना निर्देशित फिल्म का विरोध किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news