दुर्ग : न्यूज़ 36 : मरीजों की जरूरत को देखते हुए समाज सेवी संस्था जीवरानी देवी वेलफेयर सोसाइटी ने एक नेके पहल की शुरुआत की है। इसमें भिलाई दुर्ग क्षेत्र में मरीजों को अस्पताल ले जाने या अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मात्र ₹100 में उपलब्ध करा रही है। समाज कल्याण में अग्रणी संस्था विगत वर्षों से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते आ रही है। चाहे वह निशुल्क चिकित्सा शिविर, गरीबों के लिए वस्त्र वितरण, जरूरतमंदों के लिए भोजन भंडारे का आयोजन समिति समय-समय में करते आ रही है । समिति भिलाई दुर्ग क्षेत्र में मृत शरीर ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस की सेवा देते आ रही है। समिति के सभी सदस्यों का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा का लाभ मिल सके इसके लिए उन्होंने एंबुलेंस का मोबाइल नंबर 6262888851 उपलब्ध कर दिए हैं, जरूरतो के हिसाब से लोग इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।
