भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरू नगर स्थित चंदूल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल को जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग को एक वायरल पत्र इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुआ है, कि अस्पताल की कैजुअल्टी, ड्रेसिंग रूम में भारी मात्रा में मादक पदार्थ व उनकी खाली बोतल जप्त की गई है। चिकित्सीय संस्थान में किया जा रहा उक्त कृत्य मरीजों के जन स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही वह खिलवाड़ है। साथ ही नर्सिंग होम में 2013 के तहत दंडनीय अपराध है। जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
