दुर्ग: न्यूज़ 36 : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है, कि इलेक्टोरल बॉन्ड चुनाव में काले धन के उपयोग को रोकने का एक माध्यम बनाने की कोशिश है। चुनावी बांड में भाजपा ही नही कांग्रेस को भी राशि मिली है। कांग्रेस द्वारा भाजपा को अधिक राशि मिलने का आरोप लगाना बेबुनियाद है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी पहले यह बताएं कि उन्हें 1600 करोड रुपए कहां से मिले उसके बाद भाजपा से जवाब मांगे। जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव कहा कि चुनावी बांड में कांग्रेस पार्टी को मिले 1600 करोड रुपए क्या काला धन है। इस मामले में सोनिया जी और खड़गे जी को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्टोरल बांड मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। जिस पर अभी फैसला लंबित है महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने के बाद आगे कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इसी दौरान भाजपा के अन्य नेताभी मौजूद रहे।
