Saturday, March 14, 2026

खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर मिठाइयों का लिया सैंपल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : होली का त्यौहार है,इसे ध्यान में रखते हुए खाध एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में दबिश देकर खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता जांची जा रही है। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग मिष्ठान प्रतिष्ठानों से मिठाइयों का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है । सैंपल को प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अमला द्वारा दुर्ग भिलाई सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों में दबिश देकर खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता जांची जा रही है। विभागीय अमला द्वारा मेसर्स अग्रवाल मिष्ठान भंडार, दुर्ग से खाद्य पदार्थ मावा और बारीक बूंदी लड्डू, मेसर्स शिव किराना, कुम्हारी से बेसन एवं मैदा, मेसर्स बैकोलॉजी बेकर्स एवं स्वीट कोहका भिलाई से बेसन लड्डू, तृप्ति मिष्ठान, हटरी बाजार दुर्ग से मथुरा पेडा व केसर टिक्की,मेसर्स तोतामल जेठमल किराना भिलाई- तीन से हरेली राइस ब्रांड तेल का नमूना संग्रहण कर जांच के लिए खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है । जिले में संचालित होलसेल किराना इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार में संचालित मेसर्स अशोक ट्रेडिंग कंपनी, किशन लाल एंड संस, बाकलीवाल एंटरप्राइजेस जनता किराना स्टोर, शमसुद्दीन जैम, मोहम्मद जेके प्रोविजन स्टोर्स, सदानी प्रोविजन स्टोर्स, पंकज ट्रेडर्स, नेमीचंद पंकज कुमार, जैन लालचंद किराना स्टोर एवं जय माता दी ट्रेडर्स के साथ-साथ पावर हाउस होलसेल मार्केट में संचालित मेसर्स कांतिलाल किराना मर्चेंट ज्योति इंटरप्राइजेस शिव शक्ति ट्रेडर्स अनमोल ट्रेडर्स, हरियाणा ट्रेडर्स, उत्तम किराना, पॉपुलर किराणा, ओम किराना एवं जनरल स्टोर्स पार्क सुपर बाजार रिसाली, शिव किराना एवं कीर्तन किरण कुम्हारी में औचक निरीक्षण किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news