Saturday, March 14, 2026

विवाद के चलते हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज 36 : पद्मनापुर थाना क्षेत्र में मनीष पेट्रोल पंप के पीछे नाला के पास पोटिया में चार दिन पहले जिस युवक की लाश मिली थी, पुलिस ने उसकी गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पता चला कि आरोपी ने आपसी विवाद के चलते ही हत्याकांड को अंजाम दिया था। बता दे की बीते 18 मार्च को मनीष पेट्रोल पंप के पीछे पोटिया मैदान में कुंद्रा पारा पोटिया चौक ध्रुव निवासी तोपचन्द धृतलहरे की लाश मिली थी। उसके सिर पर पत्थर से मारने के निशान मिले थे । पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की तोपचंद अपने दोस्त विष्णु साहू, राजा मारकंडे, अनिल कुमार ठाकुर, अनिल नवरंगे और वीरू सतनामी के साथ शराब पीने के लिए मनीष पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गया था। इस आधार पर पुलिस ने दोस्त विष्णु साहू, राजा मारकंडे, अनिल कुमार ठाकुर और अनिल नवरंगे को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की। वहीं वीरू सतनामी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। पूछताछ में अनिल नवरंगे ने वीरू सतनामी के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की । उसने बताया कि 6 महीने पहले तोपचन्द धृतलहरे का उनसे विवाद हो गया था, घटना की रात शराब पीने के दौरान भी उनके इस बात को लेकर फिर से विवाद हुआ था । जिसके बाद आक्रोश में आकर उसने और वीरू सतनामी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। अनिल नवरंगे की गिरफ्तारी की गई, वहीं गुरुवार को आरोपी वीरू सतनामी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने अनिल नवरंगे को जेल भेज दिया है। और वीरू सतनामी को पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news