भिलाई : न्यूज़ 36 : लोकसभा चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने बदमाशों और संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लाइसेंसी शस्त्रधारकों के शस्त्र को थानों में कराया जाने लगा है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पहले भी शस्त्र को थानों में जमा करवाया गया था जिसमें से करीब 600 लोगों को शास्त्र वापस नहीं लौटाए गए थे। वहीं जिन्हें शस्त्र लौटाए गए थे, उनसे फिर से जमा करवाया जा रहा है। बता दें कि हर बार चुनाव के पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जिले के सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों के हथियार को थानों में जमा करवाती है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पहले भी पुलिस ने यही प्रक्रिया की थी। जिले में करीब 1000 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं। विधानसभा चुनाव के पहले लगभग सभी लोगों के हथियार को थानों व चौकिया में जमा करवाया गया था। जिसमें से करीब 400 लोगों ने ही अपने हथियार वापस लिए थे बाकी के 600 हथियार अभी भी थानों व चौकिया में जमा है। लोकसभा चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने फिर से लाइसेंसी शस्त्रधारकों के हथियार को थानों में जमा करवाया जा रहा है।
