Saturday, March 14, 2026

होली से पहले मौसम के बदले रंग! आज भी रायपुर समेत 5 जिलों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर :न्यूज़ 36 :CG WEATHER UPDATE: देश में फिलहाल होली का खुमार चढ़ना शुरू हो चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मार्च तक पूर्वी, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। उन्होंने बताया कि द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।इसके चलते प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश की संभावना है तथा गुरुवार से फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।आज भी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news