Saturday, March 14, 2026

मार्केट क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : मार्केट और प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ याटायात पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इंदिरा मार्केट, पावर हाउस, आकाशगंगा सुपेला, नंदिनी रोड, कैनाल रोड, स्टेशन रोड और नेशनल हाईवे पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की। दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय ले जाया गया। वहीं चार पहिया वाहनों को मौके पर ही लॉक लगाया गया । बता दे की नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चलते मार्केट और प्रमुख मार्गो की यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। इन स्थानों पर आए दिन जाम जैसी स्थिति बनती रहती है, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के मार्केट और प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया है । पुलिस ने दुर्गा के इंदिरा मार्केट, भिलाई के पावर हाउस, आकाशगंगा सुपेला, व प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड कैनाल रोड, दुर्ग स्टेशन रोड दुर्ग के साथ ही नेशनल हाईवे में नो पार्किंग में खड़ी भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की। चालान जमा करने के बाद वाहनों को अनलॉक और मालिकों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news