Saturday, March 14, 2026

नए कार्डों के वितरण पर लगी रोक, पुराने से ले सकेंगे राशन

आचार संहिता के बाद बांटा जाएगा,1.38 लाख नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 अप्रैल तक

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में बनकर तैयार नए राशन कार्डों के वितरण पर लोग लगा दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावशील है और नए राशन कार्ड में पीएम व सीएम की फोटो है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य अधिकारी ने सभी निकायों व पंचायत को नया राशन कार्ड का वितरण नहीं करने कहा है। आचार संहिता समाप्त होने तक वितरण के लिए भेजे गए राशन कार्ड को सुरक्षित रखने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारी का ई- केवाईसी किए जाने के उपरांत नया राशन कार्ड बनाया गया है। जिले में बीपीएल, एपीएल सहित अन्य योजनाओं के करीब 4 लाख 74,000 राशन कार्ड धारी है। इनमें से 3 लाख 60,000 कार्ड धारी का नया राशन कार्ड बनकर आ चुका है। इन राशन कार्ड को कार्डधारीयों में वितरण के लिए संबंधित निकायों व पंचायत को भेजा गया है। खाद्य विभाग के मुताबिक करीब 2 लाख 22,000 राशन कार्डों का वितरण हो चुका है। शेष 1लाख 38 हजार राशनकार्डों के वितरण पर रोक लगा दी गई है विभाग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के कारण वितरण पर रोक लगाई गई है। संबंधित निकायों व पंचायतो को राशन कार्ड सुरक्षित रखने कहा गया है।

78 हजार कार्डधारीयों ने नहीं कराया नवीकरण नवीनीकरण से वंचित राशन कार्डधारीयों को आवेदन करने एक और मौका दिया गया है । राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 अप्रैल तक आगे बढ़ा दी गई है । सरकार द्वारा यह आदेश आचार संहिता लागू होने के पहले जारी किया गया है। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए जिले में करीब 78,000 हितग्राहीयों ने आवेदन नहीं किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news