भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 4 और विधायक प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की । सेन ने कहा कि भाजपा पूरे भारतवर्ष में जनाधार के साथ हर भारतीय की पसंद बनती जा रही है। लोकसभा चुनाव सहित छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के समर्थन में हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता की सेवा और राज्य तथा केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर – घर जन – जन तक पहुंचाने सभी संकल्पित हैं। वैशाली नगर भाजपा टीम को और भी मजबूत बनाने 4 और विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं, जिन्हें जल्द वार्ड, निगम, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, रोजगार के क्षेत्र में सेवा की जिम्मेदारी देते हुए अहम दायित्व विधायक प्रतिनिधि के रूप में सौंपा जाएगा। आज जो चार विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं उनमें हाउसिंग बोर्ड निवासी मुखविंदर सिंह, श्रीमती रीता सिंह, अनुष्ठा रेसीडेंसी निवासी श्रीमती भारती साहू और लोकेश कुमार शामिल हैं।
