Saturday, March 14, 2026

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल, छत्तीसगढ़ के इन 6 नेताओं को मिला मौका

रायपुर : न्यूज़ 36 : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 7 मार्च को हुई बैठक में कई बड़े नाम तय हो गए थे। कांग्रेस ने शुक्रवार (8 मार्च) को पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर इस पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं। 15 सीटों पर सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार, 24 उम्मीदवार SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक है। इनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, वहीं पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ से 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव से सीट दी गई है। वहीं जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है। बता दें कि लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव 2019 की तरह सात चरणों में हो सकते हैं, और पहले चरण के लिए वोटिंग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकती है । सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है। चुनाव आयोग की टीमें विभिन्न राज्यों की चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए लगातार दौरे पर हैं। संभवत: 13 मार्च तक यह दौरा समाप्त हो जाएगा।

लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों की घोषणा 14 या 15 मार्च को होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार चुनाव 2019 की तरह 7 चरणों में हो सकते हैं। पहले चरण के लिए मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। 14 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news