भिलाई : न्यूज़ 36: सुपेला के एक दो पहिया वाहन के शोरूम के संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एक टायर व्यापारी ने आरोपी दंपति के खिलाफ दुर्ग कोतवाली थाना में शिकायत की इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जाचं शुरू की। पुलिस ने बताया कि टायर व्यापारी दिनेश टावरी की शिकायत पर अनाल होंडा शोरूम के संचालक तरुण चावला और उसकी पत्नी संगीता चावला के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है । पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति की नेहरू नगर में एक जमीन है । वर्तमान में वह जमीन बैंक में बंधक है । आरोपियों ने बंधकशुदा जमीन का सौदा दिनेश टावरी से किया था। आरोपियों ने दावा किया था। कि वे लोग एडवांस के रुपए को बैंक में जमा कर उसे जमीन को मुक्त करवा लेंगे और उसके बाद वे लोग उसकी रजिस्ट्री करा देंगे। इस पर पीड़ित ने आरोपियों की दंपति के बैंक खाते में कुल 5 करोड रुपए ट्रांसफर किए थे । 5 करोड रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने ना तो जमीन को मुक्त करवाया और ना ही पीड़ित के नाम पर उसकी रजिस्ट्री करवाई । पीड़ित ने जब रूपयों की मांग की तो पीड़ित दंपत्ति ने उसे अलग-अलग चेक दिए। जिसे बैंक में जमा करने पर वह चेक भी बाउंस हो गए । इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपराध दर्ज किया।
