कवर्धा ब्यूरो : न्यूज़ 36 : कवर्धा जिले के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण हेतु कार्यालय आयुक्त भू अभिलेख नवा रायपुर द्वारा विभागीय परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की गई थी । राज्य से 216 पटवारीयों का चयन हुआ है। जिसमें कबीरधाम से 9 पटवारी का चयन हुआ है। जिले से चयनित हुए पटवारी अमित गेंदले, हर्षवर्धन मोटघरे, नेमसिंह जयसवाल, अजय सोनवानी, प्रदीप चंद्राकर, और राजाराम पुसाम है । जिले से 80 अंक प्राप्त कर अमित गेंदले ने टॉप किया है। राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष पालेश्वर ठाकुर ने चयनित सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
